टॉप 10 में शामिल कुख्यात गिरफ्तार ; ह’त्या, रं’गदारी सहित कई कांडों में थी तलाश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. पुलिस द्वारा छापेमारी कर कई बड़े अपराधियों को दबोचा जा रहा है. इस बीच गया जिले की पुलिस को भी एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गया एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है. मुकेश हत्या, रंगदारी समेत कई कांडों में फरार चल रहा था.

पुलिस ने इसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किया है. यह अपराधी टॉप 10 की लिस्ट में 9वें स्थान पर था और लगातार कई सालों से फरार चल रहा था. गया पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश शर्मा विष्णुपद थाना अंतर्गत रामसागर तालाब के समीप छिपा हुआ है. सूचना के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी कर इसकी गिरफ्तारी की. वह विष्णुपद थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

पुलिस ने मुकेश शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की तो कई सुराग मिले. चोरी की कई घटनाओं का भी खुलासा हुआ. पुलिस ने इसकी निशानदेही पर बेलागंज थाना के फतेहपुर गांव में छापेमारी की, जहां से दो देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए. इसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है, जो पितृपक्ष मेले में चोरी की गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *