हत्याभियुक्त के घर सारण पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार ; अगली कार्रवाई में होगी घर की कुर्की-जब्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आए दिन कुछ ना कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. वहीं सारण पुलिस के द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे हैं 22 कुख्यात इनामी अपराधियों की सूची भी जारी किया गया है.

इसी क्रम में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला के निर्देश पर सहाजितपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक हत्यायुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचकर उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया गया. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि सहजितपुर थाना कांड संख्या 65 पब्लिक 23 में लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सोनू कुमार सिंह के घर पर इश्तिहार चस्पा किया गया है.

इसके बावजूद अगर वह अभियुक्त सरेंडर नहीं करता है तो अगली कार्रवाई में उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. वही ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे पुलिस को देखकर गांव में यह चर्चा का विषय बन गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *