करंट लगने से एक युवक की गई जान ; घर में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –    सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक करंट लगने से मौत हो गई. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बड़का हरना गांव निवासी स्वर्गीय सुदर्शन राय के 27 वर्षीय पुत्र सिंधू राय के रूप में की गई. इस घटना के बाद जहां घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

बताया जा रहा है कि घर पर बिजली का कुछ काम करने के दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि करंट लगने के कारण उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *