छह कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त ; एक कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डोरीगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर महुआ घाट के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बाइक से ले जा रहे 6 कार्टन अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है. साथ ही मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बन्ध में डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि रात्रि में एक मोटर साइकिल से शराब लें जाने की सुचना मिली थी. सूचना के आधार पर उसका पीछा किया गया. जिसके बाद शराब से लदी एक मोटर साइकिल एवं बोरे में रखे 6 कार्टन अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया गया.

जिसमें से 351 पीस फ्रुटी पैक शराब जब्त किया गया, जिसकी मात्रा 63.18 लीटर बतायी गयी. जब्त शराब का बाजार मुल्य लगभग 77 हजार रुपए बताया जा गया है. गिरफ्तार धंधेबाज सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के फुलचक गांव निवासी  बजरंगी कुमार बताया गया है. जिस पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2018 के अनुसार डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को छपरा कारा मंडल जेल भेज इस धंधे में शामिल अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु कारवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *