अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्ति की मौत ; घर परिवार में छाया मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं तो एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से हुई है. जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के केतुका लच्छी गांव निवासी विश्व मोहन सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से कहीं जा रहा था तभी किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में उसकी मौके पर हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Add
जबकि दूसरी जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक स्थानीय निवासी मुस्लिम मियां का 20 वर्षीय पुत्र हुसैन अली बताया गया है. वही दुर्घटना के बाद पिकअप वैन को लोगों ने पकड़ लिया है जिसे पुलिस को सौंपा गया है.

जबकि, तीसरी घटना मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के मढौरा खुर्द गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद मेहता के 38 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार मेहता के रूप में की गई. बताया जाता है करंट लगने के बाद उसे मढौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हुई है. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *