छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार मोहल्ला में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताया गया है. घटना के संबंध बताया जाता है कि किसी बात को लेकर शिव बाजार में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ और उसी विवाद में एक युवक ने कमलेश को चाकू घोंप दिया.

जिसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं उसको शीघ्र रेफर किए जाने के कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *