CSP संचालक से लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामलों का सारण पुलिस ने किया सफल उद्भेदन चार अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत पकवा ईनार के समीप बीते महीने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर ₹2.75 लाख रुपये लूट का मामला सहित दर्जनभर मामलों का भी सफल उद्भेदन किया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए छपरा सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि जिला के गड़खा थाना अंतर्गत ग्राम बसंत स्थित PNB बैंक के CSP संचालक दिघवारा थाना क्षेत्र के रायपट्टी निवासी उज्जवल प्रसाद निराला से पकवा ईनार स्थित मुर्गी फार्म के पास चार मोटर साइकिल पर सवार 8 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर तथा वादी के साथ मारपीट कर कुल 275000 रुपया लूट लिया गया था.

Add

जिसके संदर्भ में गरखा थाना कांड संख्या- 680/24 दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया गया था. इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. उक्त टीम के द्वारा अनुसन्धान के क्रम में तकनिकी साक्ष्य तथा मानवीय स्रोत एवं वीडियो फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें कोपा थाना क्षेत्र के घोघलिया गांव निवासी हृदय नट, दरियापुर थाना क्षेत्र के हेवंतपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार राय, दीपक कुमार राय एवं अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी प्रवीन कुमार राय शामिल हैं.

विदित हो कि गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत पकवा ईनार के समीप बीते महीने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर ₹2.75 लाख रुपये लूट की घटना को चार बाइक सवार 8 अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने ₹13000 नकद समेत एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड लूट का अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. वही गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा अनेकआपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *