अनियंत्रित ट्रक ने फल विक्रेता को रौं’दा ; सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौ’त, को’हराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत अफौर कोल्ड स्टोरेज के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक फल विक्रेता की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. फल विक्रेता खैरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी शिवधारी महतो का 50 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ महतो बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धर्म नाथ महतो ठेला पर घुमा घुमा कर फल बेचा करता है.

आज कोल्ड स्टोरेज से फल लेकर जाने के दौरान कोल्ड स्टोर से कुछ कदम दूरी पर अनियंत्रित ट्रक ने उसके ठेले में पीछे से टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया है और गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

लेकिन जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी सूचना. सूचना मिलते ही नगरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ द्वारा पकड़े गए ट्रक चालक को पकड़ थाना ले गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *