पटना के युवक की छपरा में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या ; पत्नी और बहन के संग बाइक से जाने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मारी पांच गोली

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / PATNA DESK – सारण जिले के अकीलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसामचक गांव में गोली मारकर 45 वर्षीय एक युवक की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृत युवक की पहचान पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबसपुर गांव निवासी रामबाबू राय के पुत्र उदय राय के रूप में की गई है. अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह दियारा से दानापुर स्थित साहटोली अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक से जा रहा था. बताया जा रहा है कि सारण जिला के अकीलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसामचक गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उदय राय की बाइक के पास आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिससे पांच गोलियां लगने के कारण उदय राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Add

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही अकीलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि पटना जिला का हाबसपुर गांव छपरा-पटना के बॉर्डर एरिया में आता है. हाबसपुर गांव के लोग अकिलपुर होकर ही पुल से पटना या दानापुर आते-जाते हैं. उसी क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

इलाके में बढ़ा तनाव, अपराधियों की तलाश जारी

इस हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पत्नी गुड़िया देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मृतक की पत्नी गुड़िया देवी द्वारा अकिलपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसमे उसके द्वारा बताया गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. जहा उसने दो नामजद सहित करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

सारण जिले में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उदय राय की हत्या ने फिर से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर अपराधियों को सख्त सजा दिलानी चाहिए. वहीं अकिलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन किया जाएगा. फिलहाल अपराधियों के ठिकाने पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *