भाजपा नेता के घर डकैती एवं अन्य आपराधिक मामले में नट गिरोह का भंडाफोड़ ; आठ अपराधी हथियार व ₹1.175 लाख नकद के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 7 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में बीते 27 अक्टूबर को भाजपा नेता के घर से डकैती मामले का सरण पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जिनके पास से डकैती का ₹1.75 लाख नकद एवं कुछ आभूषण भी बरामद किया गया है. वही कोपा थाना अंतर्गत दूसरी आपराधिक घटना में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले में नट गिरोह की संलिप्तता सामने आई है. कुल मिलाकर पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार ल लूट का माल के साथ गिरफ्तार किया गया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए छपरा सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि कोपा थाना को सुचना प्राप्त हुई कि कोपा सम्हौता रेलवे स्टेशन के पीछे अंधारी बगीचा में 5-6 अपराधकर्मी हथियार के साथ गंभीर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

Add

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बताये गये स्थान कोपा सम्हौता रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में गंभीर अपराध कारित करने की योजना बना रहे 05 अभियुक्तों को 01 देसी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में कोपा थाना कांड संख्या- 187/24 डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जिसके बाद| गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर 03 अन्य अभियुक्तों को 01 मोबाइल, 1,17,500 रू/ नकद, 01 बिस्किट चांदी जैसा, 01 छोटा टिकिया पीला रंग का सोना जैसा, 01 हीटर मशीन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में संलिप्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि बीते 27 अक्टूबर की देर रात्रि एक दर्जन से अधिक डकैतों के द्वारा कोपा थाना अंतर्गत बसडिला गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे के घर भीषण डाका डाला गया था. डकैतों ने घर में रखे सभी अलमीरा को खंगाल और उसमें से लाखों रुपए मूल्य के गहने सहित नकद दो लाख रुपया लूट लिया गया था. उस दौरान आधा दर्जन डकैत घर के बाहर रेकी कर रहे थे. वहीं शेष घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे. डकैतों ने गहने, रुपए तथा कपड़े भी साथ लेते गए. उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण एसपी डॉक्टर आशीष कुमार के द्वारा कोपा थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया था.

गिरफ्तार डकैतों में नट गिरोह के साथ स्थानीय लोगों की भी है संलिप्तता

गिरफ्तार डकैतों में कोपा थाना क्षेत्र के कोपा निवासी ककु नट, जज नट, सत्येंद्र नट, दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी सोहर्रम नट, एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी हुसैन नट, हरे राम रस्तोगी, हंसराजपुर निवासी मौसम वर्मा एवं सचिन कुमार शामिल है. जिनके खिलाफ भगवान बाजार थाना दाउदपुर थाना में एवं कोपा थाना क्षेत्र में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

यह सामान किए गए बरामद

नट गिरोह के पास से बरामद सामानों में देसी कट्टा- 01, जिन्दा कारतूस- 01, मोटर साइकिल- 01, चाकू- 01, मोबाइल- 01, नद राशि ₹1,17,500/बिस्किट चांदी जैसा – 01, छोटा टिकिया पीला रंग का सोना जैसा- 01, हीटर मशीन- 01 शामिल है. छापामारी दल में शामिल सदस्यों में गड़खा थानाध्यक्ष पु०नि० शशिरंजन कुमार, कोपा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० पिंटू कुमार, रिविलगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष पासवान, दाउदपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० नवलेश कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी तथा जिला आसूचना इकाई से पु०अ०नि० सुजीत कुमार, पु०अ०नि० साकेत बिहारी, पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह एवं सि0/1166 मुकेश कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *