छठ व्रत के लिए पूरा परिवार गया था गंडक नदी घाट ; डू’बकर किशोर की हो गई मौ’त

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छठ व्रत को लेकर परिवार में खुशनुमा माहौल था. अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा परिवार गंडकी नदी पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार बैठा था. छठ गीत और पूजन चल रहा था. छठ व्रत को लेकर सभी लोग नदी घाट पर गए थे, जहां एक किशोर की मौत नदी में स्नान करने के दौरान हो गई. बताया जाता है कि देखते ही देखते वह किशोर नदी में डूब गया. जिसके बाद छठ घाट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किशोर का शव बरामद नहीं किया गया.

 

वही आज किशोर का शव गंडकी नदी से बरामद किया गया है. मृत किशोर जिले के मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी अखिलेश राय का 13 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार बताया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता अखिलेश राय ने बताया कि उनके घर में छठ व्रत था. सूर्योदय के के बाद उनका पुत्र दीपांशु गंडकी नदी में स्नान करने लगा. स्नान करने के क्रम में वह डूब गया. जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला.

आज उसका शव गंडकी नदी से बरामद किया गया है. सूचना के बाद मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही इस घटना के बाद परिवार वालों में छठ के बाद मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *