नौकरी के नाम पर 14 लाख की ठ’गी ; चीफ जस्टिस के फ’र्जी लेटर पर थमाया ज्वाइनिंग लेटर

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR  DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर 14 लाख की ठगी कर चीफ जस्टिस के फर्जी लेटर पर ज्वाइनिंग लेटर थमाये जाने का मामला सामने आया है. इस बार आरोपी ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के फर्जी लेटर हेड पर नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर बेरोजगारों से पैसे ऐंठ लिए. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के सरैया इलाके के रहने वाले देवनाथ साह के बेटे अजय साह को पटना के बांकीपुर कोर्ट में चतुर्थ वर्गीय लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था.

आरोपी अर्जुन कुमार ने देवनाथ साह से 14.10 लाख रुपये वसूल लिए और उन्हें हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के फर्जी लेटर हेड पर नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया. अजय साह जब बांकीपुर कोर्ट में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा तो उनके ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बताया गया. जिसके बाद अजय साह ने अर्जुन कुमार से पैसे वापस मांगे, लेकिन वह उन्हें पैसे नहीं लौटा पाया. जिसके बाद अजय साह ने इस मामले में सरैया थाने में एफआईआर दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, फर्जी आई कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी अर्जुन कुमार पहले भी कई लोगों से इसी तरह ठगी कर चुका है. वह बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *