दहेज में अपाचे बाइक के लिए विवाहिता की हत्या कर फरार हुए ससुराल वाले ; पति व अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत नूर नगर गांव में दहेज में अपाचे बाइक के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद ससुराल वाले घर पर ही शव छोड़कर फरार हो गये. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद उनके द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नूर नगर गांव निवासी डब्लू पासवान की 28 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है,

Add

जो कि जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी मुकेश कुमार की बहन थी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान उसके भाई व चाचा ने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उनके द्वारा काजल की शादी जलालपुर थाना क्षेत्र के नूर नगर गांव निवासी डब्लू पासवान के साथ हिंदू रीति-रिवाज और दान-दहेज के साथ की थी. उस दौरान एक बाइक उनके द्वारा दहेज में दी गई थी. जबकि वे लोग दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. उसके पति का कहना था कि दहेज में उसे अपाचे बाइक चाहिए.

इसी क्रम में बीती देर संध्या उन लोगों के द्वारा काजल के साथ मारपीट की जा रही थी. उस दौरान उसने फोन कर मारपीट किए जाने की सूचना दी. फिर देर रात्रि उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है. जिसके बाद वे लोग रोते-पीटते वहां पहुंचे तो उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे. इस मामले में मृतका के पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *