तेज रफ्तार का क’हर ; अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को 50 गज तक घसीटा, चालक गिरफ्तार ट्रक जब्त

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया और 50 गज तक उसे घसीटते चला गया. जिसके कारण बाइक चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

मृत युवक की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी अब्दुल सलाम के 35 वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इमरान बाइक से जा रहा था. उसी बीच नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे घसीटते हुए रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है. हालांकि गंभीर स्थिति मैं उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद छपरा सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *