बुजुर्ग दंपति ने गरीब बेसहारा रिक्शा चालक का इलाज के साथ अपने खर्चे पर कराया दाह-संस्कार भी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मोहन नगर निवासी बुजुर्ग दंपति ने मानवता की मिसाल पेश की है. जिन्होंने गरीब व बेसहारा रिक्शा चालक का सिर्फ उपचार ही नहीं कराया वरण अपने खर्चे पर उसका दाह-संस्कार भी कराया है. इस मामले में छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मोहन नगर निवासी सुरेश ओझा एवं उनकी पत्नी वीणा देवी ने सदर अस्पताल में बताया कि उनके घर के समीप ही एक रिक्शा चालक काफी बीमार कराह रहा था.जिसे उन लोगों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया और अपने खर्चे पर उसका इलाज करवाया गया. इसके साथ ही उसके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही थी. इसी बीच बीती रात उन्हें सदर अस्पताल से फोन पर सूचना दी गई कि उनके द्वारा भर्ती कराए गए व्यक्ति की मौत हो गई है.

Add

जिसके बाद वे लोग दुखी मन से सदर अस्पताल पहुंचे और बताया कि मृत रिक्शा चालक बेसहारा है, जो कि सहजितपुर थाना क्षेत्र के बगौदिया गांव निवासी दरोगा राय का 70 वर्षीय पुत्र था. माता-पिता की मौत के बाद उसका घर द्वार बिक चुका था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी. वह शहर में भाड़े पर रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करता था और उनके घर के समीप ही फुटपाथ पर सो जाया करता था. उसकी इस स्थिति को देखते हुए उन लोगों के द्वारा अपने घर के कैंपस में ही उसे आसरा भी दे दिया था. इधर कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी. जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा डॉक्टर से इलाज भी कराया जा रहा था. स्थिति बिगड़ने पर दो-तीन दिन पहले उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद उन लोगों के द्वारा कुछ लड़कों को तैयार कर अपने खर्च से उसका दाह-संस्कार रिविलगंज घाट पर करवाया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *