मेला घूमकर लौटने के दौरान दोस्तों ने सूरज के गले को ब्लेड से रेता ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में चल रहा उपचार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों ने ही एक युवक के गले को ब्लेड से रेत डाला. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां जख्मी युवक का उपचार चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतलाई जा रही है. गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत दयालपुर गांव निवासी शिवकुमार साह के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है.

Add

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज गांव के ही संजीत कुमार एवं अन्य दो लड़कों के साथ मेला घूमने के लिए बनियापुर थाना क्षेत्र गया था. जहां, मेला घूम कर लौटने के दौरान सहाजितपुर थाना क्षेत्र में उसके तीनों दोस्तों ने उसके साथ मारपीट के बाद उसे पटक कर गले को ब्लेड से रेतना शुरू किया. उसके गले को ब्लेड से काटने का पूरा प्रयास किया गया था. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते पटना के लिए निकल चुके हैं.

 

वहीं सूचना के बाद सहाजितपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई में जनता बाजार थाना क्षेत्र निवासी संजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में सहाजितपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सूरज के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उसके गले पर दोस्तों ने क्यों धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *