एक अपराधी देसी क’ट्टा, आठ जिंदा का’रतूस एवं खु’खरी के साथ गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को उसके घर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी शैलेन साह बताया गया है. उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस एवं एक खुखरी बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि खैरा थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपने घर पर हथियार लाया है.

इस सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी किया तो शैलेन साह के घर में उसके बिस्तर के नीचे से लोडेड देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस एवं एक खुखुरी व उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है. इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है. छापेमारी टीम में खैरा थाना की अपर थाना अध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया एवं थाना के पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *