छपरा शहर के भगवान बाजार चौक पर चाकू घोंपकर एक छात्र को किया गंभीर ; अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हुई चाकू बाजी में एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में आसपास की दुकानदारों व दोस्तों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चाकू लगने से जख्मी छात्र शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत भगवान बाजार चौक निवासी मुन्ना कुमार गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार गुप्ता बताया गया है. जिसका उपचार के क्रम में सीटी स्कैन कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के संबंध में जख्मी छात्र ने बताया कि वह एसडीएस कॉलेज में नौंवी कक्षा का छात्र है.आज वह भगवान बाजार चौक पर खड़ा था उसी बीच शिव बाजार का एक लड़का उसके पास आया और मारपीट करने के साथ उसके सिर पर चाकू से प्रहार कर दिया.

जिसके कारण हो वह लहुलुहान हो गया और उसके आसपास के दुकानदारों व दोस्तों के द्वारा उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है और चाकू मारने वाला युवक भी उसके परिचितों में से है. जख्मी छात्र ने सदर अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह लड़का उसके पास आते के साथ ही बोला कि मेरी शिकायत किए हो तो उसने बोला कि जिससे मैंने शिकायत किया उसे बुलाए. इतनी देर में वह चाकू निकालकर उसके ऊपर वार कर दिया. फिलहाल इस मामले में पुलिस के मौके पर या अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *