Breaking : छपरा में बारात दरवाजे लगने पर जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में नर्तकी समेत दो जख्मी ; जांच में जुटी पुलिस

author
0 minutes, 1 second Read

Chhapra Desk – छपरा जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह गांव में आयी एक बारात में जयमाला के समय हर्ष फायरिंग का एक मामला प्रकाश में आया है. जिसमे नर्तकी समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि गोली एक व्यक्ति के हाथ को छीलती हुई निकल गई है और अन्य लोगों को पिलेट्स ही लगे हैं. जिसके बाद सभी घायलों का उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया.

वहीं इस बात की सूचना मिलते ही डेरनी ओपी अध्यक्ष दल बल के साथ गांव में पहुंचे और तफ्तीश प्रारंभ की. हालांकि कोई भी इस मामले में कुछ बताने से परहेज करता रहा. वहीं बारात में भी किसी के द्वारा इस विषय पर कुछ नहीं बताया गया. मिली जानकारी के अनुसार पुरनाडीह गांव में एक बारात आयी थी. जिसमें जयमाला के समय किसी के द्वारा गोली चला दी गयी. जो ऑर्केस्ट्रा की एक नर्तकी तथा एक उद्घोषक को लग गयी. जिसके बाद बारात में अफरा-तफरी मच गयी.

वहीं घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज किया गया. इस मामले की जांच के लिए पहुंचे डेरनी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद उनके द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई आवेदन भी नहीं दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *