मामूली विवाद में टोटो चालक को चाकू गोद किया गंभीर ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साढा ढाला के समीप कुछ स्थानीय युवकों ने टोटो चालक पर हमला कर उसे चाकू से गोद डाला. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जख्मी टोटो चालक नगर थाना क्षेत्र के साढ़ा‌ ढाला निवासी हरेंद्र प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात कचहरी स्टेशन रोड स्थित मछली बाजार के समीप बारात को लेकर जाम के कारण टोटो चालक से विवाद हुआ था और बीच बचाव के बाद बात टल गई थी. इस बात को लेकर आज टोटो चालक को स्थानीय कुछ युवकों के द्वारा चाकू से गोदकर गंभीर किया गया है.

हालांकि गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि उसके बाजू, पीठ एवं पेट सहित कई जगहों पर चाकू से वार किया गया था. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बीती रात ढाला के समीप बारात निकली थी जिसके बाद उक्त टोटो चालक द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया था. बारातियों व टोटो चालक दोनों के बीच रात्रि मे तू-तू, मै-मै हुआ था, लेकिन यह मामला शादी के कारण शांत हो गया.

Add

जिसके बाद आज उन्ही मे से चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने उक्त टोटो चालक को पकड़ लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस‌ व स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नवनीत कुमार ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. वहीं जख्मी के परिजनों द्वारा नगर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. त्वरित कार्रवाई में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *