सदर अस्पताल में व्यवस्थाएं संतोषप्रद लेकिन मानव बल की घोर कमी से परेशानी : सतेंद्र

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  बिहार विधानसभा की ध्यान आकर्षण समिति ने आज छपरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान समिति ने अस्पताल पहुंचे मरीज व उनके परिजनों से फीडबैक लिया. अस्पताल के विभिन्न वार्डों व व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समिति के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया. समिति ने विशेष रूप से नव निर्मित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मांझी विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य तौर पर ठीक हैं, लेकिन कर्मचारियों व डॉक्टर की भारी कमी एक चिंता का विषय है.

Add

उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्वीकृत पदों की तुलना में महज 50 प्रतिशत कर्मी कार्यरत हैं, जो गंभीर सोच का विषय है. विधायक श्री यादव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मानव संसाधन की पूर्ति के लिए प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा. वहीं, सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने जानकारी दी कि डीएनवी (DNV) के तहत गायनोलॉजी विभाग में पढ़ाई की शुरुआत हो चुकी है, जिससे अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में और सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है.


समिति ने निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुझाव भी दिए और भरोसा जताया कि आने वाले समय में छपरा सदर अस्पताल जनसेवा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा. वही विधायक सीएन गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों के लिए क्वार्टर की व्यवस्था करने को लेकर भी कार्य जल्द शुरू होगा. उस दौरान उपाधीक्षक डॉ आर एन तिवारी, डीपीएम अरविंद कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, लिपिक बंटी रजक के साथ संजय सिंह, मुन्ना सिंह, मोबसीर हुसैन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *