तेज रफ्तार के क’हर से दो सगे भाइयों की मौ’त के बाद परिवार में छाया स’न्नाटा ; भतीजे की स्थिति गं’भीर

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा में तेज रफ्तार के कहर ने दो सगे भाइयों की जिंदगी निगल ली है. वही दुर्घटना में उनके भतीजे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंवा गांव के समीप की है, जहां, अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में लिया. जिसके कारण, जहां दो भाइयों की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई, वही उनके भतीजे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृत दोनों भाई सारण जिले के ईसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव निवासी स्व जगजीतन सिंह के 52 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई 48 वर्षीय हरेंद्र सिंह बताए गए हैं.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे लोग मशरक थाना क्षेत्र के कोठेया गांव तिलक समारोह में गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया. जिसके कारण गंभीर स्थिति में योगेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं बाइक पर बैठे उनके भतीजे सूरज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसकी भी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *