बाल श्रम के खिलाफ धावा दल ने छापेमारी कर चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त ; चाय- नास्ते की दुकानो में मचा हड़कंप

CHHAPRA DESK – सारण जिला श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में गठित धावा दल के द्वारा आज चाय- नास्ते की दुकानों से चार बार श्रमिकों को मुक्त कराया गया. धावा दल के मार्केट में पहुंचते ही चाय- नास्ते के दुकानों में हड़कंप मच गया. धावा दल का संचालन श्रम अधीक्षक ने स्वयं किया. बता दें कि सारण जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु जिला स्तरीय धावा दल का गठन किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर आज श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के भगवान बाजार क्षेत्र में धावा दल का संचालन किया गया.

इस क्रम में, भगवान बाजार क्षेत्र में कई चाय नास्ता एवं मिठाई के दुकानों/प्रतिष्ठानों में छापामारी की गयी. धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 04 बाल श्रमिक विमुक्त काराये गए. वहीं संबंधित नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही मुआवजे की वसूली हेतु प्रत्येक नियोजक को नोटिस निर्गत किया जा रहा है. धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जलालपुर तथा नगरा सम्मिलित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *