अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां छठियार के लिए बाइक से अपने बेटे के संग जा रही वृद्ध महिला की मौत ट्रैक्टर बैक करने के दौरान हो गई. मृत महिला जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी स्वर्गीय राम नगीना गिरी की 75 वर्षीय पत्नी एकमा कुंवर बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिट्टी भराई में लगे ट्रैक्टर के द्वारा बैक करने के दौरान बाइक में टक्कर लगी और बाइक पर बैठी महिला गिर गई. उस दौरान उसके सिर में चोट आई और परिवार वाले उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अश्विनी कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Add

जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. जबकि दूसरी घटना जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीते महीने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत आज पटना में उपचार के दौरान हुई है. बताया जाता है कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए थे. जहां पत्नी सीता देवी की मौत सदर अस्पताल में हो गई थी. जबकि उसके पति को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया था. जिनकी उपचार के दौरान आज पटना में मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *