डीएम व एसपी ने खनन टास्क फोर्स बैठक कर अवैध खनन से संबंधित सभी लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन व राशि वसूली कराने का दिया निर्देश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से खनन टास्क फोर्स बैठक की. जिसमें भौतिक रूप से जिला स्तरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों तथा Video Conferencing के माध्यम से सभी SDO/SDPO/CO तथा थानाध्यक्ष जुड़े रहे. बैठक में अवैध खनन से संबंधित सभी लंबित नीलाम पत्र वादों में वारंट निर्गत कर वादों का निष्पादन करते हुए राशि की वसूली कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही अवैध खनन में जब्त वाहनों पर खनन संबंधी कार्रवाई के साथ साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Add

वहीं सभी अबंदोबस्त घाटों की अविलंब बंदोबस्ती करने का निर्देश दिया गया ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णतया रोक लगाई जा सके. साथ से जिले के विभिन्न घाटों पर जब्त किए गए बालू के दर में कमी कर संशोधन करते हुए विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ताकि सभी जब्त बालू का निष्पादन कर राजस्व संग्रहण को बढ़ाया जा सके. नियमित रूप से विभिन्न चेक पोस्टों एवं घाटों के आसपास भ्रमणशील रहकर प्रभावी रूप से छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में लगे वाहनों तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *