श्रमिक के द्वारा किया गया श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अधिष्ठापित पंडाल का उद्घाटन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  हरिहर क्षेत्र मेला 2023 सोनपुर में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अधिष्ठापित पंडाल का उद्घाटन आज विशिष्ट अतिथि श्रमिक उमेश राम के द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री सुरेन्द्र राम एवं विभाग के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया. श्रम संसाधन विभाग के पंडाल का पहली बार किसी श्रमिक बंधु द्वारा उद्घाटन किया गया है, जो श्रमिक के प्रति समर्पण और सजगता को प्रदर्शित करता है. उक्त अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर, विशेष सचिव-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, विशेष सचिव, अलोक कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक सुरेश कुमार सिंह के साथ विभाग के सभी पक्षों के वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे.

उक्त अवसर पर मंत्री श्री राम ने कहा कि विभाग के सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सही रूप में क्रियान्वयन हो, यही मेरा प्रयास है. इस मौके पर मंत्री ने श्रमिकों के बीच श्रमिक कार्ड और अनुदान राशि का भी वितरण किया. इसके उपरांत उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं के लाभ लिए जाने हेतु पंजीकरण कराने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए विभाग के बोर्ड के तहत निबंधित कामगारों को लाभ दिए जाने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.


मंत्री ने कहा कि हमलोग रोजगार मेला के जरिए युवाओं को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं. साथ ही टाटा टेक के जरिए सभी जिला के सरकारी आईटीआई में बच्चों को दक्ष बनाने का काम भी विभाग द्वारा किया जा रहा. युवा पीढ़ी के लिए बिहार कौशल विकास मिशन के तहत आरटीडी के जरिए ट्रेनिंग दिलाकर रोजगार प्रदान करवाया जा रहा है और शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए उनको स्वरोजगार के लिए भी दक्ष बनाया जा रहा है. उक्त अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर ने कहा यह प्रदर्शनी राज्य के युवाओं, कामगारों, श्रमिकों और आमजनों के जनजागरूकता के उदेश्य से लगाया गया है, जिससे प्रदेश के युवा और आम जन लाभान्वित हो.


आप सभी अवगत हैं कि विभाग द्वारा द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के उत्थान, बाल श्रम उन्मूलन, न्यूनतम मजदूरी, बंधुआ मजदूरी व अंतरराज्यीय प्रवासी कर्मकार हेतु विभाग के द्वारा योजनायें संचालित की जा रही हैं. बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा भी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न प्रकार का लाभ दिया जा रहा है.
लेकिन आज भी प्रदेश में बाल मजदूरी हम सब के लिए चुनौती है. कभी-कभी तो खतरनाक पेशों एवं प्रक्रियाओं में भी इन्हें कार्य करना पड़ता है. यह किसी भी बच्चे के लिए अत्यन्त ही दुष्कर है, जबतक वह वयस्क नहीं हो जाता, एवं उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए हानिकारक है. बच्चे देश के भविष्य होते हैं.

उनसे मजदूरी कराकर उनके व देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाना दंडनीय अपराध है. जिसको लेकर विभाग सजग और क्रियाशील है. समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ दिए जाने हेतु विभाग के स्तर से कारवाई की जा रही है, जिसमें श्रम विभाग, श्रमिकों के द्वारा कार्यक्रम द्वारा आम जनमानस को जोड़ा जा रहा है. मेरा व्यक्तिगत रूप से सभी प्रदेश के युवाओं, श्रमिक भाई-बहनों से अपील है कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से अपने को जोड़े और लाभ लें. धन्यवाद ज्ञापन बिहार कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक सुरेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *