नव वर्ष पर किशोरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

Add

SIWAN DESK- सिवान जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर में नव वर्ष की संध्या बदमाशों की फायरिंग में एक किशोरी निधि कुमारी के सिर में गोली लगी थी. जांच के दौरान उसको गोली मारने के आरोप में पुलिस ने 5 युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं. जिनके पास से कारतूस व कार बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय वकील यादव के पुत्र राजू यादव, अरुण कुमार सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह, सिसवन ढाला निवासी शिवजी सिंह के पुत्र रिशु सिंह, हरे राम प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी निवासी जयनाथ तिवारी का पुत्र रोहित तिवारी के रूप में हुई हैं.

बता दें कि सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर में 1 जनवरी को अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी. जिसमें लक्ष्मीपुर निवासी छोटेलाल साह की पुत्री निधि कुमारी जख्मी हो गयी थी. जिसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. वहीं जख्मी निधि कुमारी के भाई श्रवण कुमार के द्वारा नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया. जिसमें पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और घायल लड़की के निशानदेही पर कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. जिनके पास से एक मारुति कार को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से एक जिंदा कारतूस दो खोखा और एक मारुति अल्टो कार बरामद की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *