12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज में योग शिविर का आयोजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सारण जिले का एकमात्र फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी संस्थान में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों, अभिभावकों और शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया. मौके पर विशिष्ट योग आचार्य ने योग के महत्त्व को समझाया. उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं. कार्यक्रम की शुरूआत ऊं व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया. उसके बाद योगाचार्य ने सभी को विभिन्न आसन व प्राणायामों व उनसे होनेवाले लाभ के विषय में बताया. निदेशक डॉ राहुल राज ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए. योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और तनाव मुक्त रखता है.

Add

संस्थान के प्राचार्य ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों से अवगत कराया. उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनी नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है. वहीं अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार सिंह ने योग शिविर को सफल करने के लिए सभी योग शिक्षको का धन्यवाद किया तथा अपने मन्तव्यों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा है और योग दिवस को एक उत्सव के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है. योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं.

आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है और उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान ही रहे हैं. शिविर में योग साधकों ने प्रार्थना से योग की शुरूआत की. उस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, मकरासन, उत्तान पाद आसन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, भ्रामरी का अभ्यास करने के साथ ध्यान लगाने का अभ्यास किया गया. योगाचार्य ने कहा कि योग से जीवन के सर्वांगीण विकास के साथ ही शांति का अनुभव होता है. यदि योग को अपना लिया जाए तो बीमारियां कोसों दूर रहेंगी. योग से जीवन के सर्वांगीण विकास के साथ ही शांति का भी अनुभव होता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *