खैरा-बिनटोलिया पथ चौड़ीकरण कार्य का डीएम व पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ खैरा-बिनटोलिया पथ चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा चयनित एजेंसी को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को पूरे पथ भाग में दोनों तरफ अधिक से अधिक मिट्टी भराई का कार्य करते हुए नियमानुसार जितना अधिक चौड़ा हो सके, निर्माण कार्य करने तथा जिला परिषद के अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर निर्माण किए जाने वाले नए बस स्टैंड के प्रवेश एवं निकासी मार्ग को ध्यान में रखते हुए पथ चौड़ीकरण का कार्य करने का निर्देश दिया गया.

बुडको के अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर नाला का निर्माण कराने के मद्देनजर विचार विमर्श कर नाला के संपर्क के अनुसार पथ चौड़ीकरण कार्य का संचालन करने का निर्देश दिया गया. अंचलाधिकारी सदर को कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर उक्त पथ भाग अंतर्गत छोटे-छोटे अवैध अस्थाई अतिक्रमण को अविलंब हटवाने तथा 2 – 3 अमीन की प्रतिनियुक्ति कर संदर्भित पथ के शेष भाग की मापी कराने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *