कलयुगी बेटे ने पहले मां के पेट में मारी गोली; फिर गिरने के बाद सिर में दाग दी दूसरी गोली ; हो गया फरार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव की है, जहां भूमि विवाद ने भयावह रूप ले लिया. सौतेले बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका इसुआपुर थाना के अचितपुर गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी बताई जाती है. इस घटना के बाद घर परिवार एवं पूरे गांव में मातम छा गया. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है हालांकि सूचना के बाद पुलिस देर से पहुंची इतनी देर में आरोपी सौतेला बेटा फरार हो चुका था. परिजनों के अनुसार, घटना बीती रात उस समय की है जब सोनी देवी घर में बैठी थीं. उसी दौरान उनका सौतेला बेटा मोनू गिरी वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जाता है कि एक गोली सिर में और दूसरी पेट में लगी है, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस देर से पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके कारण वह फायरिंग करते हुए भाग निकला. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सके. जिसके बाद पुलिस ने शल को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ की और आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. प्राथमिक जांच में जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *