लोजपा नेता सह वैश्य महासभा के सदस्य का शव तीसरे दिन नदी से बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिला वैश्य महासभा के सदस्य सह लोजपा नेता एवं शहर के कपड़ा व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद का शव तीसरे दिन जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया घाट से बरामद किया गया है.

वही सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है. वह छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सोनारपट्टी, साहेबगंज मोहल्ला निवासी थे. बताते चलें कि विगत 19 मार्च की सुबह में वह वैशाखी और कमंडल लेकर गंगा नहाने के लिए सोनार पट्टी से नीचे नदी की तरफ गए थे.

जिसके बाद संध्या पहर सभी लोग उन्हें ढूंढते-ढूंढते नदी तट पर पहुंचे तो पाया कि नदी तट पर बालू में धंसा हुआ उनका वैशाखी एवं कमंडल तथा गमछा वहां पड़ा हुआ है. लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं था. इस घटना को लेकर महासभा का अध्यक्ष वीरेंद्र साह (मुखिया) के द्वारा सारण एसपी से बात कर उन्हें सूचित किया गया है. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी. वही नदी में शव की खोज को लेकर एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई थी.

जिसके बाद तीसरे दिन उनका शव नदी से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. इस सूचना के बाद वैश्य समाज एवं शहर के गणमान्य लोगों की भीड़ छपरा सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम कक्ष के समीप एकत्रित हो गए और सभी ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त किया. मौके पर वैश्य महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह (मुखिया), उपाध्यक्ष डॉ हरिओम प्रसाद “अधिवक्ता”, महासचिव छठी लाल प्रसाद, संगठन सचिव धर्मेन्द्र साह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार फैशन, संरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त (चतुरी), गंगोत्री प्रसाद “अधिवक्ता” सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *