यस ट्यूटोरियल की तनु ने बिहार में हासिल किया पांचवा स्थान आदित्य राज ने भी बनाया अपना स्थान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के प्रसिद्ध यश ट्यूटोरियल फिजिक्स क्लासेज के तनु ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के साइंस विभाग में पांचवा स्थान प्राप्त किया है. वही आदित्य राज ने भी टॉप टेन के समीप पहुंचकर कोचिंग का नाम रौशन किया है. इस विषय पर यश ट्यूटोरियल के शिक्षक आरबी सिंह ने बताया कि तनु कुमारी ने 468 अंक हासिल कर बिहार में पांचवा स्थान हासिल किया है.

वहीं आदित्य राज टॉप टेन में स्थान बनाने में सफल नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा 456 अंक हासिल किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग से एक छात्र एवं छात्रा ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कोचिंग का नाम रौशन किया है. उन्होंने बताया कि इन दोनों छात्रों के साथ सफल होने वाले सभी छात्रों को उनके द्वारा सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई का समान हो सके.

जैसे ही परीक्षा समिति द्वारा साइट पर रिजल्ट घोषित किया गया और दोनों बच्चों ने रिजल्ट देखा तो सबसे पहले उन्हें फोन किया. उनकी इस सफलता पर कोचिंग पर जश्न का माहौल देखा गया. अरबी सिंह के द्वारा सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें भी परीक्षा में अव्वल रहने की सलाह दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *