रील्स बनाने से पत्नी को किया मना तो ससुराल वालों ने दामाद की कर दी ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

BEGUSARAI DESK आज के दौर में सभी को रील्स बनाने का खुमार इस कदर चढ़ चुका है कि अब इस चक्कर में हत्याएं तक होने लगी हैं. मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है. जहां पत्नी को रील्स बनाने से रोकने पर ससुराल वालों ने पति को फांसी लगाकर मार दिया. ये घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव निवासी रामप्रवेश राय के 25 वर्षीय पुत्र महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले जांच शुरू कर दी. घटना के संबंध में मृतक के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि उनके बेटे महेश्वर की शादी 6-7 साल पहले फफौत निवासी पंडित की बेटी रानी कुमारी के साथ हुई थी. दोनों को 5 साल का बेटा सुशांत है. महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर गया था. पिछले कुछ दिनों से रामप्रवेश की बहू रानी कुमारी इंस्टाग्राम पर काफी रील्स बनाती थी. उनका बेटा इसका विरोध करता था. लेकिन मनबढ़ू किस्म की पत्नी उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी. उसी बीच महेश्वर अपने ससुराल में फफौत गया था.

करीब 10:30 बजे रात में रामप्रवेश राय के कोलकाता में रह रहे दूसरे बेटे रुदल ने जब अपने भाई को फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया और वहां काफी हलचल मची हुई थी. जिसके बाद उसने फोन करके घर वालों को सूचना दी. घर वाले जब फफौत पहुंचे तो ससुराल से सभी लोग गायब थे और शव रखा हुआ था. जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच-पड़ताल के बाद कब्जे में ले लिया.

पत्नी का अवैध संबंध होने का भी आरोप

मृतक के पिता महेश्वर राय ने आरोप लगाया है कि रील्स बनाने का विरोध करने पर उनके बेटे की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है. मृतक के परिजनों ने महेश्वर की पत्नी का अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है. उन लोगों का कहना है कि जब हम सब पहुंचे तो चार-पांच युवकों ने अस्पताल ले जाने के बहाने शव को ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *