बाइक सवार अ’पराधियों ने मुखिया पुत्र की गाड़ी पर की फा’यरिंग ; बाल बाल बचे

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पुत्र की गाड़ी पर की फायरिंग शुरू कर दी. दिनदहाड़े फायरिंग से वहां दहशत फैल गया. हालांकि वह बाल-बाल बच गये. मुखिया पुत्र की पहचान जिले के भोरे प्रखंड के छठियांव पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र के पुत्र मनीष मिश्रा के रूप में की गई है. घटना भोरे थाना क्षेत्र के विजयीपुर मुख्य पथ पर धरीक्षण मोड़ के पास की है. इस मामले में मुखिया के पुत्र ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है.

बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के छठियांव पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा का बेटा मनीष मिश्रा अपनी कार से भोरे बाजार आ रहा था. तभी भोरे विजयीपुर मुख्य पथ पर धरीक्षण मोड़ के पास पहुंचे ही अपाची सवार दो युवकों ने उनके चलती कार पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग की घटना में मुखिया का बेटा बाल बाल बच गए.उनके उसके गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया. घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि मुखिया प्रतिनिधि ईंट भट्ठे के व्यवसाय से भी जुड़े हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *