मवेशी का चारा लेकर घर जा रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौं’दा ; मौ’त के बाद मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत अनवल गांव के समीप मवेशी का चारा लेकर जा रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत महिला जिले के कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव निवासी हरेंद्र राय की 40 वर्षीय पत्नी हेवंती देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला मवेशी का चारा लेकर सड़क मार्ग से घर जा रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *