15 अगस्त पर किसी को मिली थानेदारी की सौगात तो किसी की छिन गई थानेदारी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – 15 अगस्त कुछ पुलिसकर्मियों के लिए थानेदारी की सौगात लेकर आई तो कुछ पुलिस कर्मियों की थानेदारी छिन गई. सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने 10 पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. जिसमें पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक अकिल अहमद को साइबर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया है. वहीं मकेर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार रंजन को तथा पानापुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को पुलिस केंद्र में तैनात किया गया है.

वहीं पहलेजा ओपी अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विश्वमोहन राम को पनापुर का थाना अध्यक्ष, नयागांव के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार राम को मकेर का थानाध्यक्ष, जिला सूचना इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार को नयागांव का थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक टुनटुन कुमार को पहलेजा ओपी अध्यक्ष,

सहाजितपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार को डोरीगंज थाना अध्यक्ष, दाउदपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष, डोरीगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा को यातायात थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *