बच्चों के विवाद में महिला की पि’टाई के बाद धार’दार हथि’यार से मार कर ह’त्या ; मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई के बाद धारदार हथियार से मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की मौत छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हुई है. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत कसीना गांव निवासी रामलाल राय की 40 वर्षीय पत्नी पर्वती देवी के रूप में की गई है.

घटना बीती रात्रि की बताई गई है. इस संबंध में मृत महिला के पति ने बताया कि बीते दिन बच्चे-बच्चे को लेकर झगड़ा हुआ था. उसमें झगड़े के बाद पड़ोसियों के द्वारा उनकी पत्नी के ऊपर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आननफानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

लेकिन, छपरा सदर अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं पटना ले जाने के दौरान देर रात्रि दिघवारा पहुंचने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं वे लोग शव लेकर वापस छपरा सदर अस्पताल पहुंचे,

जहां 15 अगस्त को छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मचा है. वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *