मतदाता जागरूकता को ले उपविकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ; चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – लोकसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला में विभिन्न विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई. यह रैली प्रातः 8 बजे राजेन्द्र स्टेडियम छपरा से प्रारंभ होकर नगरपालिका चौक के रास्ते सरकारी बस स्टैंड गोपेश्वर नगर होते हुये पुनः राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त हुई.स्वीप कोषांग की वरीय प्रभारी -सह- उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

उपविकास आयुक्त ने कहा कि इस रैली के माध्यम से सभी वर्गों के मतदाताओं को, विशेष रूप से महिलाओं को उनके मताधिकार के अनिवार्य उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने कहा कि मतदान हेतु मतदान दल के कर्मी सुदूर स्थित मतदान केंद्रों पर भी कठिनाइयों का सामना करते हुये मतदान कराने जाते हैं. इसलिये सभी मतदाताओं का कर्तव्य है कि मतदान के दिन अपने घरों से बाहर निकल कर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. इससे पूर्व सारण जिला के स्वीप लोगो का अनावरण अधिकारी द्वय द्वारा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.

मौके पर मतदान के संकल्प के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता शंभु शरण पांडेय, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर संजय कुमार राय, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीपीओ आईसीडीएस कुमारी अनुपमा, जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *