भूमि विवाद में पड़ोसी काे मौत के घाट उतारा ; लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले के जामो बाजार में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लोहे के रॉड से मारपीट कर ह’त्या कर दी गई. इस घटना के बाद आक्रोशित व्यवसायी व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर टायर जल्दकर प्रदर्शन किया. मृतक की पहचान सिवान जिले के जामो निवासी अमीचंद प्रसाद के पुत्र सुग्रीम प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सीएसपी संचालक बबूल प्रसाद तथा सुग्रीम प्रसाद से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था.

सुग्रीम प्रसाद घर से टहलने के लिए निकले थे. उस दौरान बबलू प्रसाद, रंगलाल प्रसाद, जनार्दन प्रसाद व अन्य लोगों ने सुग्रीम प्रसाद को घेर लिया तथा लोहे के रॉड व तेजधार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया. इस सुग्रीम प्रसाद के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख सभी फरार हो गए.

स्थानीय लोग एवं स्वजन घायल को इलाज के लिए गोरेयाकोठी अस्पताल ले गए जहां घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया. गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में सुग्रीम प्रसाद की मौत हो गई. इसके बाद स्वजन शव को लेकर जामो थाना परिसर लाए और थाना के सामने सड़क पर शव रख सड़क जाम कर दिए तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की माग करने लगे.

सड़क जाम की सूचना पर पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया. इस मौके पर महाराजगंज इंस्पेक्टर बालेश्वर राय आदि स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए थे. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी इंदु देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *