हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत 4 कर्मचारियों को बंधक बनाकर ₹21.42 लाख की लूट

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESKमुजफ्फरपुर में चाकू के बल पर अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ₹21.42 लाख की लूट घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि दो बाइक से पहुंचे 4 अपराधी ऑफिस में घुसे, जिसके बाद ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार समेत चार कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. जिसके बाद कई बार चाकू से भी वार किया. फिर कैशियर प्रकाश के पॉकेट से लॉकर का चाबी निकाल लिया. जिसके बाद लॉकर में रखे ₹21.42 लाख लूट कर फरार हो गए. इसकी पुष्टि रात में हुई है. मामला जिले के कांटी थाना इलाके का है.

कांटी चौक स्थित स्पंदना अस्फुर्ती फाइनेंसियल लिमिटेड के कार्यालय से लूट हुई है. दो बाइक पर सवार चार से पांच की संख्या में अपराधी कार्यालय में पहुंचे थे. सभी हथियार से लैस थे. शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार समेत चार कर्मियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया. जिसके बाद लॉकर की चाबी मांगी. कर्मियों ने लॉकर की चाबी देने से मना कर दिया तो अपराधियों ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. शाखा प्रबंधक समेत कई कर्मियों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद कैशियर प्रकाश के पॉकेट से लॉकर का चाबता निकाल लिया और लॉकर में रखे ₹21.42 लाख लूट कर फरार हो गए.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अपराधियों के जाने के बाद शाखा के कर्मियों नज शोर मचाना शुरू किया. आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए. स्थानीय लोगो के द्वारा कांटी थाना को मामले की जानकारी दी गई. सूचने के बाद पुलिस मैके पर पहुंची पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है.


पूरे मामले पर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि चार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 21 लाख रुपया लूट कर फरार हो गए है. आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. कुछ अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. टावर डंप और अन्य तकनीकी तरीके से भी जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *