प्रेमालाप के लिए पूरे गांव की बिजली गुल कर देती थी प्रेमिका ; रंगे हाथ पकड़े जाने पर खुला मामला तो देखने को मिला रोमांस के साथ एक्शन भी

0 minutes, 1 second Read

BETTIAH DESK – बिहार के बेतिया जिले के नौतन गांव में प्रेमी-प्रेमिका के प्रेमलाप में जहां पूरे गांव की बिजली गुल थी, वही रोमांस के साथ एक्शन का भी जबरदस्त सीन देखने को मिला. अंततोगत्वा निष्कर्ष भी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं रहा. प्रेमी जोड़े की इस प्रेम कहानी में प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव की बिजली गुल कर देती थी.

प्रेमिका ने रात में ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काट दिया. उसने प्रेमी को घर मिलने के लिए बुलाया था. प्रेमी जब रात को मिलने पहुंचा तो गांव के युवकों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद युवकों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसका युवती ने विरोध किया था. वहीं पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रेमी अपने साथियों के साथ बदला लेने के लिए दूसरे दिन युवती के गांव पहुंच गया और उसे पीटने वाले युवकों से मारपीट करने लगा

. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने प्रेमी समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. बाद में युवती को भी थाने पर बुलाया गया. जिसके बाद पुलिस के सामने प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने के लिए हामी भरी. जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति पर पुलिस ने बांड बनाकर उन्हें छोड़ दिया था.

ग्रामीणों ने खुशी-खुशी करवा दी शादीशादी

जिसके बाद ग्रामीणों ने गुरुवार को दोनों परिवारों की सहमति से बैरिया के पटजिरवा देवी मंदिर परिसर में प्रेमी युगल की शादी करा दी. शादी में दोनों के स्वजन समेत गांव के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि दोनों बालिग है. शादी के लिए दोनों परिवारों ने सहमति दी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *