ट्रेन की चपेट में आने से कट कर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत ; ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-बलिया रेलखंड स्थित मांझी थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, जिसके बाद मृत व्यक्ति की पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुड़दाहा कला गांव निवासी रामेश्वर महतो के 50 वर्षीय पुत्र जापानी महतो के रूप में की गई. पहचान होने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

Add

वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के संबंध में परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. परिवार वालों का कहना है कि वह सुबह में रेलवे ट्रैक पार कर खेत की तरफ जा रहे थे. उसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कटकर उनकी मौत हो गई है. काफी देर बाद उन्हें पुलिस के द्वारा सूचना दी गई की जापानी महतो की मौत हुई है. जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *