पटना में ट्रैफिक विभाग के एडीजी की गाड़ी का उनके ही विभाग ने काटा चालान ; जाने वजह कि विभाग को क्यों काटना पर चालान

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार सख्ती बरती जा रही है. खासकर दो पहिया चालकों के हेलमेट नहीं पहनने और कार में बैठे यात्रियों के सीट बेल्ट नहीं पहनने पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है. यातायात विभाग की इस कार्रवाई में अब पटना के ट्रैफिक एडीजी का भा नाम शामिल हो गया है. जिनकी गाड़ी का उनके ही विभाग ने चालान काटा है. दरअसल, 18 जुलाई को एडीजी ट्रैफिक ने गांधी मैदान स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

तब उन्होंने राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. उसी दौरान निरीक्षण कर लौटने के दौरान किसी ने उनकी गाड़ी का वीडियो बना लिया. जिसमें अंगरक्षक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी. दो दिन से सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें ट्रैफिक एडीजी की गाड़ी में सवार बॉडीगार्ड ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी.

वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित वाहन संख्या के खिलाफ चालान निर्गत कर दिया और जुर्माने के रूप में एक हजार रुपये वसूल कर लिये. बता दें कि एचएचडी मशीन से 269 वाहनों से 05 लाख 11 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है. इसके साथ ही चेकिंग प्वाइंट मीठापुर और जीरोमाइल यातायात पोस्ट पर विशेष अभियान चलाया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *