पटना में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में फल दुकानदार को लगी गोली ; बाजार में मची अफरा-तफरी

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पटना के कुम्हरार से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां गोलीबारी की घटना घटित हुई है. दो पक्षों के बीच चली गोली में एक फल विक्रेता गोली लगने से जख्मी हो गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. सभी दुकानदर अपनी दुकान छोड़कर भागने लगे. दरअसल, यह मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार रेलवे गुमटी के पास फल बाजार के पास की है. जहां पूर्व निगम पार्षद कुमोद नारायण चौधरी और एक अन्य पक्ष में गोलीबारी की घटना हुई है.

इस घटना में कुमोद नारायण चौधरी तो बाल-बाल बच गये लेकिन घटनास्थल के समीप फल दुकानदार के पेट में गोली लग गई. जिसके बाद उसे इलाज़ हेतु परिजनों के द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. वहां उसका इलाज़ किया जा रहा है. दुकानदार का नाम डोमन मालाकार बताया जा रहा है. दुकानदार की स्थिति खतरे से बाहर है. मौके पर मौजूद एक फल दुकानदार ने बताया कि अचानक गोली चलने की अवाज आनी शुरू हुई. सभी दुकानदारों को लगा कि पटाखा फोड़ा जा रहा है.

तभी एक दुकानदार डोमन मालाकार को गोली लग गई. जिसके बाद दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद सारे दुकान बंद होने शुरू हो गए. दुकानदार ने बताया कि पूर्व निगम पार्षद कुमोद नारायण चौधरी पर गोली चलाया जा रहा था. हालांकि गोलीबारी की असली वजह क्या है और किन कारणों से दोनो पक्षो में गोली चली है, यह पुलिस जांच उपरांत ही स्पस्ट हो पायेगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *