सारण में अलग-अलग हादसों में किशोर समेत पांच की मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर समेत पांच की मौत हुई है. एक किशोर समेत तीन की मौत जहां करंट लगने से हुई है. वही, एक महिला और एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है.

पहली घटना में जिले के मढौरा थाना अंतर्गत इसरौली गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर मढौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी संतोष राम का 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बताया गया है. बताया जा रहा है कि अरुण अपने अन्य साथी के साथ गांव स्थित नल जल के मोटर पंप के समीप गय था, जहां अपने साथी के कहने पर उसने मोटर पंप के बटन को दबा दिया. इतनी देर में उसे करंट का तेज झटका लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई.

Add
जबकि, दूसरी घटना में जिले के परसा थाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी सुरेंद्र हजारा की 37 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी के रूप में की गई. उसे मृत पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, तीसरी घटना में तरैया थाना अंतर्गत बिलहरी गांव में करंट लगने से स्थानीय निवासी मेघनाथ राम के 39 वर्षीय पुत्र निवास राम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह खेत पर सिंचाई को लेकर गए थे, जहां बिजली का करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

जबकि, चौथी घटना शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसहियां गांव में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी तारकेश्वर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रुक्मणि देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि सड़क पार करने के दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और परिवार वाले उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

जबकि, पांचवीं घटना मेंजबकि, पांचवीं घटना में बनियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के बसतपुर पूरब टोला निवासी स्वर्गीय सुदामा ओझा के 42 वर्षीय पुत्र विकास ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में मातम छा गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *