छपरा में पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख की लूट

0 minutes, 3 seconds Read

 

 

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक सीएसपी कार्यालय में धावा बोला और ₹1.5 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत मुख्य बाजार की है. जहां चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने सीएसपी में प्रवेश करने के बाद पिस्टल के बल पर कैश काउंटर से ₹1.5 लाख लूट कर आसानी से फरार हो गये.

उक्त सीएसपी रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी स्वर्गीय आनंद प्रसाद की पत्नी ममता देवी के नाम से है. जोकि भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी चलाती है. अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब उनकी महिला कर्मचारी सीएससी के काउंटर पर बैठ कार्य कर रही थी. तभी हेलमेट पहने चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और उसके ऊपर पिस्टल तान दिया. जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.

इस मामले में सीएसपी संचालिका के पुत्र मुकुर्धन प्रसाद ने बताया कि वह अपने मार्केटिंग कंप्लेक्स के ऊपर घर में थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि काउंटर से कुछ अपराधी डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए हैं. जिसके बाद वह लोग वहां पहुंचे और इस बात की सूचना रसूलपुर थाना को दी गई. सूचना के बाद रसूलपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश प्रारंभ की.

 

जांच के क्रम में उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, जिसमें अपराधियों की तस्वीर हुई है. अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. इस मामले में रसूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *