स्वर्णकार के एसिड अटैक में 6 लोग झुलसे ; सदर अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

BETTIAH DESK – बिहार के बेतिया जिले से इस समय एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां एसिड अटैक की घटना हुई है. इस घटना में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. घटना बैरिया के मियापुर मठ बाजार की है. बताया जा रहा है कि बैरिया टाड टोला निवासी सिकंदर सोनी की मियापुर मठ बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है.

सिकंदर सोनी के दुकान के ठीक बगल में रामावतार साह की कपड़े की दुकान है. कुछ दिन पहले रामावतार ने सिकंदर सोनी से एक सोना का चैन खरीदा था, जो कुछ ही दिन बाद काला हो गया था. रामावतार सोने की चैन को लेकर दो बार सिकंदर सोनी के पास बदलने के लिए जा चुका था. हर बार सिकंदर सोनी चैन की सफाई कर उसे लौटा देता था. तीसरी बार सोना का चैन काला होने पर रामावतार फिर से सिकंदर सोनी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था.

चेन को लौटाने को लेकर दोनो मे नोकझोंक होने लगी. हल्ला सुनकर बगल से दर्जनो लोग पहुंच गये. रामावतार का कहना था कि सोना नकली है. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि सिकंदर सोनी दुकान के अंदर गया और आभूषण साफ करने के लिए रखा एसिड का बोतल लेकर आया और रामावतार पर फेंकने लगा. फेंका गया एसिड वहां पर खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी पड़ गया.

जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी आभूषण दुकानदार सिकंदर सोनी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *