ड’कैती की योजना बना रहे पांच अ’पराधियों को पुलिस ने ह’थियार के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जनताबाजार थानान्तर्गत डकैती की योजना बनाते 05 अपराधियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि जनताबाजार गश्ती दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सेंदुआरा पंचमंदिर से आगे नहर के पारा 05 की संख्या में संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है तथा किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल के द्वारा 05 संदिग्ध अपराधियों को पकडा गया. पक्कड़ाये व्यक्ति की जांच एवं तलाशी हे क्रम में उनके पास से 01 देसी पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 04 मोबाईल एवं 02 मोटरसाईकिल जब्त किया गया. इस संबंध में जनताबाजार थाना कांड संख्या-66/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अपराधियों में जनताबाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव निवासी बाबुल सिंह उर्फ रिशांत सिंह, प्रियांशु कुमार पाण्डेय, निहाल कुमार सिंह, आर्यण कुमार राय एवं सिवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया गांव निवासी कुन्दन कुमार उर्फ सेतु पाण्डेय शामिल हैं. जिनके पास से 01 देसी पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 04 मोबाईल एवं 02 मोटरसाईकिल जब्त किया गया. उक्त अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *