लोकसभा चुनाव को ले एक्शन मोड में काम कर रहा सारण पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ; श’राब त’स्करों और कारोबारियों में मचा ह’ड़कंप

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत सारण पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम एक्शन मोड में आ चुका है. जहां अपराधियों की लगातार घर-पकड़ हो रही है. वहीं शराब तस्करों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सारण पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तो शराब कारोबारियों की कमर ही तोड़ डाली है. शहर के सभी नाकों पर चौकसी के साथ ही तटीय इलाकों और दियारा क्षेत्र में भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रहा है. जिसके कारण प्रतिदिन दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है.

 

सारण एसपी के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संवेदनशील जगहों पर निगरानी एवं छापामारी कर रिविलगंज एवं सोनपुर थाना क्षेत्रा अंतर्गत दियारा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 02 शराब भट्टियों ऐ ध्वस्त कर 4200 लीटर पास विनष्ट एवं 120 लीटर देशी शराब जब्त कर 02 शराब कारोबारियों को गिरफ़्तार किया गया है. वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने सोनपुर थाना अंतर्गत राहीमपुर दियारा तथा पहलेजा थाना अंतर्गत सैदपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 45000 kg जावा गुड़ तथा 110 लिटर देशी शराब को नष्ट किया गया. वहीं लगभग 8 भट्ठी एवं 210 ड्रम तोड़ा/ काटा गया है.

बता दें कि बीते दिन भी सारण पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के द्वारा संयुक्त रूप से शराब के विरुद्ध छापेमारी कर 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 16,000 लीटर पास विनष्ट किया गया. जबकि 450 लीटर देसी शराब जब्त किया गया. वहीं सारण उत्पाद विभाग की टीम ने छपरा शहर के दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. मौके से पास, जावा व गुड़ लगभग 50000 kg तथा देसी शराब 300 लीटर विनष्ट किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *