छपरा में धारदार हथियार से मारकर एक किशोर की हत्या ; मामला प्रेम प्रसंग या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा गांव में धारदार हथियार से वार कर एक किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. किशोर का शव शनिवार को घर से महज 500 मीटर की दूरी धान के खेत से बरामद किया गया है. मृतक तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव निवासी उमेश ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार ठाकुर बताया गया है.

किशोर का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. मृतक की मां अंजू देवी ने बताया की गांव में वह अपने बेटे के साथ रहती है. शुक्रवार की रात्रि संजीत खाना खाया और टीवी देखा फिर दोनो सो गए. जब सुबह उसकी नींद खुली तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और संजीत घर में नही था. जब उसके द्वारा अपने बेटे की खोजबीन प्रारंभ की गई तो खोजबीन के क्रम में गांव वालों के द्वारा उसे सूचना दी गई कि उसके बेटे का शव घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में पड़ा हुआ है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष शोएब आलम व अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए है. पुलिस ने शव को खेत से बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

वही यह हत्या गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग का है या कुछ और. इस हत्या को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *